- आदेश : सर्दियों की छुट्टियों में भी खुलेंगे सरकारी स्कूल
- बोर्ड परीक्षा की कराई जाएगी तैयारी
देहरादून। प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में एक जनवरी से सर्दियों की छुट्टियों पड़ रही हैं, लेकिन इस दौरान उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से विंटर कैंप आयोजित होंगे। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है।
प्रदेश के सभी सीईओ को जारी निर्देश में कहा गया कि एक से 14 जनवरी तक विंटर कैंप का आयोजन छात्रहित में लिया गया है। इससे बोर्ड परीक्षाफल में सुधार होगा। निर्देश में कहा गया कि ऐसे हर स्कूल में जहां वर्चुअल कक्षाएं स्थापित हैं। इस अवधि में कक्षाएं खुली रहेंगी। जिनमें कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषय को पढ़ाया जाएगा, जबकि कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं के विज्ञान, गणित व अंग्रेजी के प्रश्नपत्र विषय विशेषज्ञों के सहयोग से हल कराए जाएंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत 
