देहरादून – आज उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य महिला आयोग ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की टीम के साथ पटेल नगर क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटरों में छापेमारी करते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया है।
महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल के सम्पर्क में ह्यूमेन राइट काउंसिल एनजीओ के पदाधिकारियों द्वारा जानकारी से पता लगा की पटेलनगर के स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार के चलने की संभावना है। जानकारी मिलते ही महिला आयोग की अध्यक्ष ने छापेमारी के लिए टीम को सूचना दी और मौके पर निरीक्षण के लिए साथ गईं। जिसमे की बॉडी रिलेक्स स्पा, मैजिक टच स्पा व पीसफुल स्पा सेंटरों में मसाज देने के नाम पर देह व्यापार का रैकेट चल रहा था । जिसका खुलासा आज महिला आयोग की अध्यक्ष के साथ आयी टीम द्वारा किया गया है।
वहीं मौके इन स्पा सेंटरों में से 13 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। जो कि भिन्न भिन्न शहरों से है जिनमे 2 लड़कियों के नाबालिग होने की संभावना है। हिरासत में ली गयी लड़कियों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर वह कहां से आई हैं और उन्हें किसने बुलाया है।
जानकारी मिली है की गिरफ्तार की हुई 13 लड़कियों में से 1 नेपाल, से 1 सिक्किम से, 1 सिलीगुड़ी, 2 टिहरी से 1 अल्मोड़ा से 1 हरिद्वार व 1 देहरादून से है। इन लड़कियों के पास स्पा या फिजियोथेरेपी का कोई भी प्रशिक्षण या प्रमाणपत्र नही पाया गया है। एक स्पा सेंटर में से अनैतिक वस्तुंए भी पाई गई है जिन्हें पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है। फिलहाल लड़कियां पुलिस की हिरासत में है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 

