G20 डेलिगेट्स ने लिया योगा और मेडिटेशन का नैसर्गिक अनुभव
*चौरासी कुटिया महेश योगी साधना केंद्र में आध्यात्मिकता में लीन हुए विदेशी मेहमान* प्राकृतिक शैली में निर्मित चौरासी कुटिया रही आकर्षण का मुख्य केंद्र

*फोटो गैलरी अवलोकन के दौरान महर्षि महेश योगी और उनसे जुड़े प्रसंगों को जानने को उत्सुक दिखे विदेशी मेहमान*
*विश्व प्रसिद्ध रॉक बैंड बीटल्स का भी आनंद लिया*
नरेंद्र नगर में आयोजित जी_ 20 के इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की मीटिंग में सम्मिलित होने आए विदेशी डेलिगेट्स ने बैठक के अंतिम दिन बुधवार को ऋषिकेश स्थित महर्षि महेश योगी साधना केंद्र चौरासी कुटिया में पहुंचकर योगा, मेडिटेशन और आध्यात्मिकता का नैसर्गिक अनुभव लिया गया। विदेशी मेहमानों द्वारा इस दौरान प्राकृतिक शैली में निर्मित कुटिया, मेडिटेशन केव, फोटो गैलरी, महर्षि योगी से संबंधित पोस्ट ऑफिस, किचन और योगी ध्यान विद्यापीठ आदि का अवलोकन किया गया । इस दौरान विदेशी मेहमानों ने योगा और मैडिटेशन भी किया | जी-20 के डेलिगेट्स महर्षि योगी से जुड़े प्रसंगों तथा स्मृतियों को जानने तथा समझने के लिए अत्यधिक उत्सुक दिखे | विदेशी मेहमान जिज्ञासावश सेल्फी भी लेते रहे। इस दौरान जी _20 के डेलीगेट्स ने ऋषिकेश के विश्व प्रसिद्ध रॉक बैंड का भी आनंद लिया। विदेशी मेहमान महर्षि महेश योगी के ट्रेसडेंशियल मेडिटेशन ( इस दुनिया से परे दिव्य संसार का अनुभव ) के अनुभव से बहुत आनंदित दिखे।
*ट्रेसडेंशियल मेडिटेशन* का अर्थ है ( इस दुनिया से परे दिव्य संसार का अनुभव ) ध्यान की वह क्रिया जिसमें आंख मूंदकर विश्राम की अवस्था में बैठकर 15 से 20 मिनट तक दो बार ध्यान किया जाता है। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे तथा जिला प्रशासन और उपस्थित लोगों द्वारा विदेशी मेहमानों का भारतीय संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाज के साथ गर्मजोशी से शंख ध्वनि के साथ स्वागत किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में सामान्य जनमानस भी उपस्थित थे ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप
वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
देहरादून : पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को समान रूप से मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, यहां था केंद्र
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके 
