देहरादून– उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को शासनादेश के विपरीत हुए वेतन व भत्तों के अधिक भुगतान की वसूली होगी। वित्त विभाग की ओर से सभी विभागों को इसके निर्देश दिए गए हैं। वित्त सचिव दिलीप जावलकर की ओर से जारी आदेश में सभी विभागों के एचओडी को कर्मचारियों को दिए जा रहे वेतन, भत्तों की जांच कर तीन महीने के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है। विदित है कि सरकार ने 28 नवंबर 2017 को आदेश जारी कर सभी विभागों को निर्देश दिए थे कि शासनादेश के वितरीत दिए जा रहे वेतन एवं भत्तों की जांच कर कर्मचारियों से उसका समायोजन कराया जाए। लेकिन अभी तक इस संदर्भ में कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसे देखते हुए अब वित्त विभाग ने एक बार फिर सभी विभागों
ऑडिट में पकड़े गए हैं प्रकरण
आदेश के अनुसार विभागीय ऑडिट में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के त्रुटिपूर्ण वेतन निर्धारण और त्रुटिपूर्ण मासिक वेतन भुगतान के मामले सामने आए हैं। इस वजह से जहां सरकार पर आर्थिक बोझ बढ रहा है वहीं समायोजन की वजह से रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। ऐसे में इन मामलों की जांच गंभीरता से कर वेतनमान ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति 
