देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के गन्ना किसानों को अवशेष गन्ना मूल्य के भुगतान हेतु 193.24 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि के स्वीकृत होने से किसानों को उनके अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान हो जायेगा। चीनी मिलों द्वारा गन्ना कृषकों के अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान न किये जाने के कारण किसानों, किसान प्रतिनिधियों एवं कृषक संगठनों द्वारा इस सम्बन्ध में निरंतर मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जा रहा था, मुख्यमंत्री ने किसानों के व्यापक हित में यह धनराशि स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों को समय पर उनकी उपज का भुगतान हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने चीनी मिलों के सुधारीकरण तथा गन्ना किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में भी प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसानों की हितो की रक्षा करना है। इसके लिए किसानो के हित को ध्यान में रखते हुए योजना अमल में लायी जाए। गन्ना उत्पादन से किसानों की आय कैसे बढ़ायी जाय इस पर भी ध्यान दिये जाने पर उन्होंने बल दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों के व्यापक हित में स्वीकृत की जा रही अवशेष रूपये 193.24 करोड़ की धनराशि से किसानों के गन्ना मूल्य के भुगतान में सुविधा होगी तथा प्रदेश के गन्ना किसानों को गन्ना भुगतान की समस्या का भी समाधान हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों के स्तर पर गन्ना किसानों को समय पर भुगतान हो इसके लिए चीनी मिलों को अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ किये जाने पर ध्यान देना होगा, ताकि भविष्य में चीनी मिलों के स्तर पर ही किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान हो सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम
उत्तराखंड: यहां सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा 
