समाज कल्याण के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी।
देहरादून– उत्तराखंड में सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत आने वाले समाज कल्याण के 8.33 लाख लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल समाज कल्याण से जुड़े 8.33 लाभार्थियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। राहत की बात यह है कि इन लाभार्थियों को अब प्रतिमाह पेंशन का भुगतान किया जाएगा। प्रमुख सचिव एल फैनई ने मंगलवार को संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं। बता दे अभी तक राज्य में लाभार्थियों को 3 महीने के बाद पेंशन का भुगतान किया जाता था। जिसके चलते कई बार लाभार्थियों को आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। बीते कुछ दिनों पहले लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष अपनी पीड़ा जाहिर की। जिसके बाद राज्य सरकार ने प्रतिमाह पेंशन देने का निर्णय लिया है।
आपको बता दें यह पेंशन राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत आने वाले विधान, दिव्यांग, वृद्धावस्था, किसान, बौना, तीलू रौतेली, जन्म से दिव्यांग, परित्यक्तता और मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को दी जाती है। इनमें वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग व्यक्तियों को पेंशन के रूप में प्रतिमाह 1500 रुपये का भुगतान किया जाता है। जबकि अन्य श्रेणियों में 700 से लेकर 1400 रुपये पेंशन मिलती है।
प्रमुख सचिव एल फैनई ने जानकारी देते हुए कहा कि लाभार्थियों को जून से प्रतिमाह पेंशन का भुगतान होगा। साथ ही उन्होंने निदेशक समाज कल्याण को निर्देश दिए कि जो योजनाएं पीएफएमएस के अंतर्गत संचालित हो रही हैं, उन योजनाओं पर विभाग के द्वारा सिस्टम में आवश्यक संशोधन कर लिया जाए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान 

