Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक कई इलाकों में जमकर बदरा बरस रहे हैं । मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 1 और 2 जून को राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ झोंकेदार हवाएं चलने, बारिश तेज ओलावृष्टि और कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज और कल यानी 1 और 2 जून को भी राज्य में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश ओलावृष्टि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ही कुछ इलाकों में बिजली गिरने की संभावना भी है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है तथा ऐतिहात बरतने की सलाह दी गई है।
भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बीते दो दिन से बिगड़ा हुआ है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार सुबह से ही देहरादून सहित कई जिलों में झोंकेदार हवा के साथ बारिश हो रही हैं। विभाग ने कई जिलों में 2 जून तक यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक दो जून तक प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। हवा की रफ्तार 40- 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश 
