- ईडी की छापेमारी- राजीव जैन के पडोसी के घर से मिला बैग, ED ने किया बरामद।
देहरादून- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस नेता राजीव जैन के देहरादून और दिल्ली स्थित आवासों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को छापा मारा है। ईडी को प्रॉपर्टी खरीद और धन शोधन की शिकायत मिली थी। राजीव जैन का शहर में प्रॉपर्टी का बड़ा कारोबार है। ईडी की टीम को राजीव जैन की कोठी के बगल वाले मकान की छत से एक बैग बरामद हुआ है।
ब्राह्मनवाला स्थित रोचिपुरा में कांग्रेस नेता राजीव जैन के आवास, उनके रिश्तेदार सहित कुछ अन्य घरों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे पड़े हैं। सुबह ही ईडी की टीम ने इन घरों में डेरा जमा दिया। घरों पर सर्च अभियान के साथ-साथ प्रॉपर्टी के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
बताया जा रहा है ईडी को प्रॉपर्टी खरीद व धन शोधन की शिकायत मिली थी। ईडी सुरक्षा को लेकर सीआईएसएफ की टीम साथ लेकर आई है। राजीव जैन को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का करीबी बताया जाता है। राजीव जैन का शहर में प्रॉपर्टी का बड़ा कारोबार है.बताया जा रहा है जैन के दो घर दिल्ली में भी हैं, वहां भी ईडी ने छापे मारे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी की टीम को राजीव जैन की कोठी के बगल वाले मकान की छत से एक बैग बरामद हुआ है। बैग में प्रॉपर्टी के कागजात और लेन देन के दस्तावेज होने की सम्भवना जताई जा रही है।
टीम ने राजीव जैन के साथ मानस लुंबा के ठिकानों पर छापा मारा। उसी दौरान राजीव जैन ने एक भरा हुआ बैग पडोसी की छत पर फेंक दिया था। अधिकारियों को इस बात की जानकारी घर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच में मिली। जिसके बाद बैग को पड़ोसी की छत से कब्जे में ले लिया गया। टीम ने राजीव जैन के घर के साथ ही इसी क्षेत्र में उनके भाई, बहन समेत अन्य संबंधियों के पांच से छह घरों की जांच की। दूसरी तरफ अधिकारियों की टीम डालनवाला क्षेत्र में मानस लुंबा के आवास और कार्यालय पर भी पहुंची। इसके अलावा राजीव जैन, लुंबा के दिल्ली और आसपास के अन्य क्षेत्रों में स्थित ठिकानों पर भी टीम ने जांच की।अभी तक जारी छापेमारी में अधिकारियों ने बड़ी तादाद में नकदी, आभूषण और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि किया जाना बाकी है।बताया जा रहा है की राजीव और लुंबा ने प्रॉपर्टी के क्षेत्र में बड़े स्तर पर निवेश किया है और उनका कारोबार राज्य से बाहर भी फैला है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
