Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड प्रदेश में शुष्क मौसम के बीच शीतलहर- कोहरा और पाले की युगलबंदी ने ठंड बढ़ा दी है। प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं है। पहाड़ों में पाला और मैदानी इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे के चलते कोल्ड -डए का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिन शुष्क मौसम के बीच ठंड से राहत के आसार के आसार नहीं है।
शीतलहर – कोहरे का कोल्ड डे अलर्ट जारी मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में शीत लहर, कोहरे और पाले को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है वहीं राज्य के मैदानी जिलों में कोल्ड डे चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के चेतावनी की दृष्टिगत शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए उधम सिंह नगर जिले में कक्षा 1 से लेकर 12 तक के बच्चों की 13 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है वहीं हरिद्वार जिले में भी आज कक्षा 1 से लेकर 8 तक के बच्चों की स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
13 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। कोहरे और शीतलहर के चलते दिन के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। जिसके चलते हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी और उधम सिंह नगर जनपदों के मैदानी इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनने की संभावना व्यक्त है।
तापमान
बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 21.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरे से ठंड में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
