देहरादून :(बड़ी खबर) कभी भी बदल सकता है मौसम का मिजाज

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. प्रदेश के पहाड़ी जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल रही है. जिससे तापमान में गिरावट आ गई है और जून माह में भी दिसंबर-जनवरी वाला मौसम बना हुआ है. वहीं आज प्रदेश में मौसम लोगों की परेशानियों को और बढ़ा सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद

मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना: देहरादून मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है. वहीं बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में सतही हवाएं और झोंकेदार तेज हवाए (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना हैं. उत्तराखंड के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. जबकि मौसम विभाग ने आज प्रदेश में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें