‘उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा-2023’ एवं ‘उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2021’
एतद्वारा सूचित किया जाता है कि ‘उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा-2023’ हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या-A-1/JE(DR)/E-4/2023-24 दिनांक 14 अक्टूबर, 2023 के अन्तर्गत आवास विभाग में अवर अभियन्ता (सिविल) के कुल 135 पद (अनारक्षित-74, अनु०जाति-26, अ०पि०वर्ग-16, अनु०जनजाति-05, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग-14) एवं ‘उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2021’ हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या-A-2/E-4/Α.Ε./2021- 22 दिनांक 01 सितम्बर, 2021 के अन्तर्गत आवास विभाग में सहायक अभियन्ता (सिविल) के 18 पद (अनारक्षित-08, अनु०जाति-03, अ०पि०वर्ग-02, अनु०जनजाति-01, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग-02) विज्ञापित किये गये थे।
2- उत्तराखण्ड शासन के द्वारा आवास विभाग के अन्तर्गत अवर अभियन्ता (सिविल) के 135 पदों में से अनुसूचित जाति श्रेणी का 01 पद तथा सहायक अभियन्ता (सिविल) के 15 पदों में से अनारक्षित श्रेणी का 01 पद आवास विभाग को प्रत्यावर्तित किये जाने के अनुरोध के अनुक्रम में आवास विभाग के अन्तर्गत विज्ञापित अवर अभियन्ता (सिविल) के अनुसूचित जाति श्रेणी का 01 पद तथा सहायक अभियन्ता (सिविल) के अनारक्षित श्रेणी का 01 पद शासन को प्रत्यावर्तित किया गया है। उक्त के अतिरिक्त पूर्व में उत्तराखण्ड शासन के अनुरोध के क्रम में आवास विभाग के अन्तर्गत सहायक अभियन्ता (सिविल) के अनारक्षित श्रेणी का 01 पद प्रत्यावर्तित किया गया था। प्रश्नगत परीक्षाओं से सम्बन्धित अन्य समस्त शर्तें यथावत रहेंगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां पंखे से लटका हुआ मिला युवक का शव
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया सावधान
उत्तराखंड: ग्राउंड में युवक का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, वाशी और हल्द्वानी की सरकारी संपत्तियों का भी होगा विकास
सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर कही ये बात
उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप 