Dehradun, Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में होली के दिन मौसम खुशनुमा बना हुआ है मौसम विभाग के मुताबिक आज देहरादून सहित छह जिलों मे मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है ,इन जिलों में बरसात, ओलावृष्टि के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की संभावनाओं के मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य जिलों के साथ ही मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं आंशिक बादल के साथ ही मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में होली का मजा किरकिरा हो सकता है।
हालांकि, कल राज्यभर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। बुधवार की सुबह से ही देहरादून में कहीं कहीं हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं, अन्य पर्वतीय इलाकों में भी हल्के बादल घिरने लगे हैं।राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 8 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले के साथ ही देहरादून के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की भी संभावना है। गर्जन के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चकमने के मद्देनजर इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। नौ मार्च को राज्यभर में मौसम शुष्क रह सकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
