Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड का मौसम । उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 14 अप्रैल को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जिलों में 15 अप्रैल से हल्का पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है जिसके चलते पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी होगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 15 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में 19 अप्रैल के बाद मौसम का मिजाज करवट लेने की संभावना है जिसके बाद देहरादून समेत अन्य जनपदों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा।
तापमान
देहरादून में 13 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। 14 अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान उछलकर 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन
नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी 
