देहरादून- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में सारे मिथक तोड़ कर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई भाजपा के सामने विधानमंडल दल का नेता चुने जाने की सबसे बड़ी चुनौती है। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर चुनाव लड़े जाने के बाद धामी की हार के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कि आखिर राज्य की बागडोर भाजपा किसके हाथ में सौंपेगी? या फिर पुष्कर सिंह धामी ही मोदी, अमित शाह और भाजपा की पहली पसंद बने रहेंगे। नतीजे आने के बाद, यानी 10 मार्च से अब तक कई नाम मुख्यमंत्री के लिए, मीडिया की सुर्खियों में तैर रहे हैं। हालांकि भाजपा हमेशा चौंकाने वाला नाम लेकर आती है। क्या इस बार भी ऐसा ही होगा यह 20 मार्च को लगभग पता चल जाएगा।
पार्टी के सूत्रों के अनुसार 20 मार्च को उत्तराखंड विधानमंडल दल की बैठक के गठन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी उत्तराखंड पहुंचेंगे। जिसके बाद ही मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों की तस्वीर साफ होगी। फिलहाल जो नाम सुर्खियों में तैर रहे हैं उनमें यह नाम शामिल है….
नए मुख्यमंत्री की दौड़ में ये नाम शामिल
-निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
-पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक
-केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट
-राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी
-निवर्तमान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
-डाक्टर धन सिंह रावत
– रितु खंडूरी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
