- पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, अभ्यार्थी 25 मई से पहले करे आवेदन।
Haldwani- पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए आवेदन 25 अप्रैल से शुरू हो गए हैं। अभ्यार्थी प्रवेश के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकता है। आवेदन के लिए www.ubter.in और https://ubterjeep.co.in पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। साथ ही आपको बता दें ऑनलाइन आवेदन 25 अप्रैल से 25 मई तक भर सकते हैं। वही, ऑफलाइन आवेदन 15 मई तक ही भरे जाएंगे। आवेदक को दसवीं पास होना जरूरी है। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की ने संबंधित सूचना जारी कर दी है।
आपको जानकारी दे दें कि प्रवेश के लिए संयुक्त परीक्षा देना अनिवार्य होगा। जबकि कुछ कोर्स में सीधा दाखिला लिया जा सकता है। इंजीनियरिंग, फैशन डिजाइनिंग, फार्मेसी डिप्लोमा में होगी प्रवेश परीक्षा। सचिव द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेट्रियल प्रैक्टिस, होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी एवं पीजीडीएसए कोर्स में अभ्यर्थियों को सीधे न्यूनतम शैक्षिक अर्हता के आधार पर मैरिटवार प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही विज्ञप्ति के जरिये यह भी जानकारी दी गई कि डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग, डिप्लोमा इन फार्मेसी एवं डिप्लोमा इन फैशन टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइनिंग एवं टेक्सटाइल डिजाइनिंग में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
