- देहरादून : फर्जी फोन कॉल से रहे सावधान!
- कोषागार कभी भी कर्मचारी की व्यक्तिगत सूचनाओं के लिए नहीं करता फोन कॉल।
मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी ने बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से संज्ञान में आया है कि कतिपय सेवानिवृत्त कार्मिकों को कोषागार अधिकारी के नाम से मोबाइल पर संपर्क कर कार्मिकों से उनके बैंक संबंधी जानकारी लेकर साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।
इस संबंध मुख्य कोषाधिकारी ने समस्त पेंशनर और शासकीय कार्मिकों को सूचित किया है कि कोषागार के किसी भी अधिकारी, कर्मचारी द्वारा किसी भी प्रकार की बैंक, आधार, पैन, जी0आर0डी0 संख्या, कर्मचारी संख्या जैसी व्यक्तिगत सूचनाएं हेतु दूरभाष मोबाइल पर संपर्क नहीं किया जाता है। इस प्रकार के फर्जी कॉल से सतर्क रहें।
उन्होंने समस्त पेंशनरों एवं शासकीय कार्मिकों से अनुरोध किया है कि कोषागार के किसी भी अधिकारी, कर्मचारी के नाम से दूरभाष पर संपर्क किए जाने पर किसी भी प्रकार की बैंक, आधार, पैन, जी0आर0डी0 संख्या, कर्मचारी संख्या जैसी व्यक्तिगत सूचनाएँ साझा न करें। इस प्रकार की साइबर ठगी के प्रति सदैव जागरूक रहते हुए तत्काल पुलिस को सूचित करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
