देहरादून। भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के लिए 3 घंटे का तत्कालीन मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के तीन जनपदों देहरादून ,उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार की संभावना है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा चमोली बागेश्वर और टिहरी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तीव्र बौछार की संभावना जिसको लेकर इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया है। तथा साथ ही राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत डीएम ने जारी किए दिशा निर्देश
देहरादून। जनपद में मौसम विभाग द्वारा जारी बारिश की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आईआरएस सिस्टम से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि यदि क्षेत्र से किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करते हुए, अपने विभाग से संबंधित आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी अपने तैनाती स्थल पर बने रहेंगे, तथा अपना फोन ऑन रखेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 

