weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून-(बड़ी खबर) झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, देखिए 18 जून तक मौसम का पूर्वानुमान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun , Uttarakhand Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के पर्वतीय जनपदों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश वहीं मैदानी इलाकों में झोंकेदार हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 15 जून को राज्य के उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग जनपद में तथा कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेंदार हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 16 और 17 जून को राज्य के पर्वतीय जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश जबकि मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

18 जून को आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 जून को कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश और मैदानी इलाकों में तूफान की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 18 जून को उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है वहीं राज्य के शेष जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं इसके अलावा मैदानी इलाकों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झक्कड़ हवाएं चलने की भी संभावना है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें