Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल चुका है , पहाड़ की ऊंची चोटियों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने के साथ ही मौसम में हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है। इसी बीच राज्य मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 07 जिलों में तीन दिन गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं शेष जनपदों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के लिए आज 28 फरवरी से दो मार्च तक यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है।
।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 28 फरवरी और 01 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों के साथ ही देहरादून, टिहरी, पौड़ी जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के शेष जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
दो मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में इसी तरह का मौसम रह सकता है। शेष इलाकों में भी कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। तीन मार्च को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावना है। शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, वाशी और हल्द्वानी की सरकारी संपत्तियों का भी होगा विकास
सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर कही ये बात
उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, फरार कांग्रेस नेता समेत 3 के घर कराई मुनादी
उत्तराखंड में 14.20 लाख घरों तक पहुंचा नल का पानी, CM धामी ने अब दिया ये बड़ा टारगेट
हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video 

