उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या-75/उ०अ० से०च०आ०/2026 दिनांकः 10 अप्रैल, 2026 के अंतर्गत विज्ञापित विभिन्न विभागों के वाहन चालक/प्रवर्तन चालक के पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 31.05.2026 को संचालित की गई थी।
उपरोक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षा के आधार वाहन चालन परीक्षा हेतु आयोग द्वारा 19 जून, 2026 को औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वैबसाइट पर प्रकाशित की गई। औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की वाहन चालन परीक्षा 20 जुलाई, 2026 से 14 अगस्त, 2026 तक संचालित की गई।
उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षा एवं वाहन चालन परीक्षा (हल्के व भारी वाहन परीक्षां) के आधार पर वाहन चालक / प्रवर्तन चालक के पदों हेतु आयोग द्वारा निर्धारित अनुपात में अभिलेख सन्निरीक्षा की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वैबसाइट पर प्रकाशित की जा रही है।
प्रकाशित की जा रही उक्त औपबंधिक श्रेष्ठता सूची मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड में विचाराधीन रिट याचिका WPSB no. 221 of 2026 मनोज कुमार एवं अन्य बनाम उत्तराखण्ड राज्य व अन्य में मा० न्यायालय द्वारा पारित अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।
औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की अभिलेख सन्निरीक्षा की तिथि व कार्यक्रम शीघ्र आयोग की वैबसाइट पर पृथक से प्रकाशित किया जायेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
