Dehradun News- प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून से आज सभी विभागों की नागरिक सेवाओं को एकीकृत करते हुए जनमानस तक सुविधाजनक, कुशल एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार के नवीन पोर्टल अपणी सरकार का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके तहत ई- डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से संचालित 32 सेवाओं को अद्यतन करते हुए कुल 75 सेवाओं को अपणी सरकार के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाया जाएगा। आपणी सरकार पोर्टल के माध्यम से 9 विभागों की 75 सेवाएं यथा — चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं विकलांग पेंशन आदि को फेसलेस, कैशलेस एवं पेपरलेस तरीके से आ नागरिकों को उपलब्ध कराया जाएगा। यह सभी सेवाएं नागरिकों को ई- डिस्ट्रिक्ट केंद्रों एवं सीएससी केंद्रों एवं पोर्टल पर भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उन्नति पोर्टल का भी शुभारंभ किया। उन्नति पोर्टल के माध्यम से उत्तराखंड सरकार के सभी विभागों के परियोजना को प्रस्तावित किया जा सकता है एवं लंबित विभागीय प्रस्तावों कि निगरानी, अनुवर्ती कार्यवाही, परियोजना की प्रगति की निगरानी एवं बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा उन्नति पोर्टल विकसित किया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(दुखद) लालकुआं सड़क हादसा, कराटे कोच के इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
नैनीताल : प्राधिकरण बोर्ड बैठक, खुला नक्शे का खेल, एक परिवार के 4-5 अलग-अलग नक्शे
हल्द्वानी : नैनीताल से शिफ्ट होगा जिला पंचायत का ऑफिस
देहरादून: इस भर्ती परीक्षा की आई update
विजयपुर–पहाड़पानी मार्ग का सांसद अजय भट्ट ने किया निरीक्षण, पुल निर्माण का प्रस्ताव भेजने के निर्देश
हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों के तबादलों पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंता
उत्तराखंड के खिलाड़ियों की नौकरी बनी नई चुनौती, खेल करियर पर मंडराया संकट
उत्तराखंड: 6 हजार रुपये सालाना आय दिखाने वाले सरकारी शिक्षक की जांच शुरू
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा…टक्कर के बाद धू-धू कर जले वाहन दो युवकों की गई जान 
