- एलटी संवर्ग के शिक्षकों के हो सकेंगे अंतरमंडलीय तबादले
देहरादून। प्रदेश के एलटी संवर्ग के शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। इन शिक्षकों के अब अंतरमंडलीय तबादले हो सकेंगे। पूरे सेवाकाल में शिक्षक एक बार एक से दूसरे मंडल में तबादला पा सकेंगे। कैबिनेट में इसके प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। राजकीय शिक्षक संघ की ओर से पिछले काफी समय से इसकी मांग की जा रही थी।
प्रदेश में 12 हजार से अधिक एलटी संवर्ग के शिक्षक हैं। इनमें कई शिक्षक गढ़वाल मंडल के निवासी होने के बावजूद कुमाऊं मंडल में तैनाती पा गए हैं। इसी तरह कुमाऊं मंडल के शिक्षक गढ़वाल मंडल में कार्यरत हैं। जो अपने मंडल में तैनाती चाहते हैं, लेकिन सहायक अध्यापक एलटी का मंडल कैडर होने की वजह से शिक्षकों के एक से दूसरे मंडल में तबादले नहींहो पा रहे थे, लेकिन अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ शिक्षक सेवा नियमावली में संशोधन किया जाएगा।
- 1592 शिक्षकों की जल्द होगी भर्ती
देहरादून। कला विषय के लिए बीएड को अब अनिवार्य कर दिया गया है। कैबिनेट में इसके प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से एलटी संवर्ग के 300 से अधिक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया। विभाग की ओर से एलटी संवर्ग में भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को 1592 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है। शिक्षा विभाग में पूर्व में एलटी संवर्ग में भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन कला विषय एलटी शिक्षकों के लिए वर्ष 2020 में नॉन बीएड कर दिया गया था। कुछ अभ्यर्थी इसके खिलाफ कोर्ट चले गए थे। जिससे कला विषय के 300 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पिछले काफी समय से लटकी थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
