देहरादून – प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग अधिकारियों के 1383 पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने खाली पदों का आरक्षण रोस्टर तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से वर्षवार मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
नर्सिंग कोर्स करने वाले प्रशिक्षित युवा लंबे समय से राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर चिकित्सा शिक्षा विभाग एक बार के लिए वर्षवार मेरिट पर नर्सिंग अधिकारी पदों पर चयन करने के लिए शासन से शासनादेश जारी हो चुका है। राजकीय मेडिकल कॉलेज दून हल्द्वानी, अल्मोड़ा, श्रीनगर में खाली नर्सिंग अधिकारी पदों के आरक्षण रोस्टर को शासन की मंजूरी मिलने पर भर्ती प्रस्ताव बोर्ड को भेजा जाएगा।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती के लिए आरक्षण रोस्टर तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन की मंजूरी मिलने पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
