weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

देहरादून- मानसून की विदाई के बाद अब पोस्ट मानसून सीजन में उत्तराखंड में 15 अक्तूबर से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। मौसम विभाग ने 15, 16, 17 और 18 अक्तूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर

बिक्रम सिंह ने बताया कि 15 अक्तूबर की शाम से मैदानी इलाकों में हल्की बारिश एवं पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। 16 अक्तूबर को हल्की से मध्यम बारिश होगी। तीन दिनों में इस दिन पीक रहेगा। चारधाम इलाकों में तापमान तेजी से गिरेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे

बर्फबारी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली के 3500 मीटर ऊंचाई पर हो सकती है। 18 अक्तूबर यात्रा करने की अपील की गई है। से तापमान से गिरावट दर्ज की जाएगी।

  • पहाड़ों में कहीं बारिश और ओलावृष्टि, कहीं गिरी बर्फ

मुनस्यारी / बदरीनाथ | मुनस्यारी में शनिवार दोपहर में एकाएक बारिश शुरू हो गई। ओलावृष्टि भी हुई। इससे ठंड भी बढ़ गई है। वहीं चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम बदला। बदरीनाथ की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। नीलकंठ, उर्वशी, मन्नाग पर्वत, नारायण, नर पर्वत बर्फ से ढक गए। वहीं जोशीमठ, औली आदि क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें