weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून – (बड़ी खबर) इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • देश के कई हिस्सों में कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त
  • हरिद्वार-यूएसनगर में कोहरे का अलर्ट

देहरादून- उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में दो दिन घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में 26 और 27 दिसंबर के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में नए साल की शुरुआत में बारिश- बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूरे प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। 31 दिसंबर की रात को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। नए साल की शुरुआत में बारिश एवं बर्फबारी के आसार हैं। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से वातावरण में नमी बननी शुरू हो गई है। दिन का तापमान भी अब इस वजह से

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video

गिरने लगा है। कोहरा भी इसी वजह से ज्यादा पड़ने लगा है। कोहरे में वाहनों को सावधानीपूर्वक चलाएं। ठंड से बचने के लिए एहतियात बरतें। सोमवार को देहरादून के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा चला गया था।
26,31 और 27 दिसंबर के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी की रात सक्रिय होगा

यह भी पढ़ें 👉  सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

पश्चिमी विक्षोभ, नए वर्ष पर बारिश संभव
देश के विभिन्न हिस्सों में कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सोमवार सुबह रुड़की में घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को परेशानी हुई। सुभाष सक्सेना

रुड़की में लुढ़का पारा

रुड़की और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। हाईवे पर कोहरे का ज्यादा असर नजर आया। आईआईटी रुड़की स्थित कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार, सोमवार को रुड़की में अधिकत तापमान 22 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिन के भीतर रुड़की में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिरा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

बसों पर कोहरे का ‘ब्रेक’

मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने से रोडवेज बसों की रफ्तार भी थमने लगी है। कई रूटों पर बसें लेट हो रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली, चंडीगढ़ अंबाला समेत कई रूटों पर घना कोर छा रहा है। विजिबिलिटी कम होने से चालक बस धीमी चला रहे हैं। इससे बसें लेट हो रही हैं। रात के समय ठंड के कारण यात्रियों को परेशानियों का ज्यादा सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें