पूर्वानुमानः उत्तराखंड में 28 से तेज बारिश का दौर
देहरादून: पूरे उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों में बारिश का दौर तेज होगा। मौसम विभाग ने एक जुलाई तक अधिकांश पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 29-30 जून को पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून तक पहाड़ी जिलों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरिद्वार और यूएसनगर में कुछ जगह बारिश संभव है। 29 जून को पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तेज बारिश हो सकती है। शेष पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश कादौर चलेगा। 30 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने खराब मौसम में पहाड़ी इलाकों में सतर्कता की अपील की है।
दोपहर में चटख धूप, शाम को बरसे बादल
दून में शुक्रवार को कई इलाकों में बारिश हुई। कुछ हिस्से सूखे रहे। दोपहर करीब तीन बजे बंजारावाला, हरिद्वार बाईपास, लाडपुर, रायपुर रोड क्षेत्र में तेज बारिश हुई। परेड ग्राउंड के आसपास बूंदाबांदी हुई। करीब आधे घंटे की बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। इससे पहले देहरादून में सुबह से चटख धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 
