हल्दुचौड़ जग्गीबंगर जिला पंचायत सीट से दीपा चंदोला को मिला ‘कप-प्लेट’ चुनाव चिन्ह, जनसमस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
हल्द्वानी: हल्दुचौड़ जग्गीबंगर जिला पंचायत सीट से वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश चंदोला की पत्नी एवं प्रत्याशी श्रीमती दीपा चंदोला को चुनाव चिन्ह ‘कप-प्लेट’ आवंटित किया गया है। चुनाव चिन्ह मिलते ही दीपा चंदोला ने अपने समर्थकों के साथ जोरदार जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से ‘कप-प्लेट’ पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की।
दीपा चंदोला ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है। उन्होंने बताया कि सड़क, पेयजल, चिकित्सा और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगी। क्षेत्र के विकास के लिए वे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगी।
वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने भी जनसंपर्क में भाग लेते हुए कहा कि वे वर्षों से इस क्षेत्र की जनता की सेवा में समर्पित हैं और आगे भी हर सुख-दुख में क्षेत्रवासियों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता इस बार दीपा चंदोला को भारी बहुमत से जिताकर विकास का नया अध्याय लिखेगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 

