उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दोस्त का बर्थडे मातम में बदल गया, जन्मदिन की पार्टी ऐसी हुई कि दोस्त के जान पर बन आई। दरअसल दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में डांस कर रहे युवक का पैर फिसल गया, जिससे वह खाई में गिर गया और उसकी मौत हो गई, हादसे के बाद जन्मदिन का जश्न मातम में बदल गया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- पुलिस महकमे में शोक की लहर, एसपी यातायात का दिल्ली अस्पताल में निधन

जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर सिलोनी गांव का रोहित किराए में कमरा लेकर छोटा-मोटा काम धंधा करता था। सोमवार की देर शाम को रोहित के एक दोस्त का बर्थडे था लिहाजा जन्मदिन की पार्टी चंडाक जाने वाले पैदल मार्ग में छोटे झरने से 30 मीटर ऊपर की ओर चल रही थी। जन्मदिन पर नाच गाना चल रहा था 7-8 दोस्त डांस कर रहे थे इसी बीच रोहित का पैर फिसल गया और वह खाई की तरफ गिर गया और सीधे सड़क पर सर के बल गिरा और उसे गंभीर चोट आई साथी दोस्त उसको जिला अस्पताल लाए जहां उपचार के दौरान रोहित ने दम तोड़ दिया सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है पुलिस के अनुसार फिलहाल मामले में अभी तक किसी तरह की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- MBPG कॉलेज में हाई स्पीड वाईफाई का उदघाटन, छात्र अब ऐसे चला सकेंगे इंटरनेट
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति
उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी 
