देहरादून। जनपद के त्यूनी क्षेत्र से सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहाँ एक 16 वर्षीय किशोरी नदी में गिर गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है, लेकिन अभी तक किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका है।

मिली जानकारी के अनुसार, शबीना पुत्री यासीन, निवासी बंखवाड़, मोरी (उत्तरकाशी), आज सुबह लगभग 8 बजे अपने गांव लौट रही थी। वह सवाली क्यारी से नदी पर बने झूला पुल को पार कर रही थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में गिर गई।
स्थानीय ग्रामीण वीरेन्द्र रावत ने घटना की जानकारी तत्काल थाना त्यूनी को दी। सूचना पर तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
रेस्क्यू टीम द्वारा नदी के आसपास और बहाव क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किशोरी का कोई पता नहीं चल सका है। नदी का तेज बहाव और संकरी घाटी के कारण रेस्क्यू में कठिनाई आ रही है।
घटना की खबर सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर मौजूद हैं। पूरे क्षेत्र में सन्नाटा और चिंता का माहौल बना हुआ है।
प्रशासन की अपील
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाह न फैलाने और रेस्क्यू कार्य में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही, नदी किनारे चलने वालों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
उत्तराखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह
हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर 
