Haldwani News- अल्मोड़ा में तैनात और हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र निवासी पुलिस के एक दरोगा की नाबालिग बेटी कल दोपहर से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई है। किशोरी के परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका को लेकर काठगोदाम पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है।किशोरी के पिता अल्मोड़ा में तैनात है। किशोरी हल्द्वानी के एक नामी स्कूल में पढ़ाई करती है। वह अपनेघर में मां और छोटे भाई के साथ रहती है। जानकारी के अनुसार कल सुबह जब उसकी मां बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए गई उस वक्त किशोरी घर पर अकेली थी। जब वह लौट कर आई तो के गेट पर आटा बिखरा हुआ था। पास ही एक कटोरी पड़ी हुई थी।
इस पर किशोरी की मां ने आनन फानन में पूरा घर छानमारा लेकिन किशोरी कहीं नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद वह पुलिस की मदद की मदद लेने के लिए कोठगोदाम पुलिस थाने पहुंची। उन्होंने बेी के साथ अनर्थ की आशंका जाहिर करते हुए उसके अपहरण की रिपेार्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने भी परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को देखते हुए आईपीसी की धारा 365 के तहत अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले है। काठगोदाम थाना प्रभारीविमल मिश्रा का कहना है कि पुलिस किशोरी की सुरक्षित बरामदगी को लेकर प्रयासरत है। जल्दी ही उसे रिकवर भी कर लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
