देहरादून : अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एआई तकनीक के दुरुपयोग के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के डीपफेक वीडियो जारी करने और एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की एआई तकनीक से अश्लीलता फैलाने की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।
पहला मामला सहस्रधारा रोड निवासी रोहित शर्मा की शिकायत पर दर्ज हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि फेसबुक प्रोफाइल के जरिए एआई और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे और आवाज की हूबहू नकल तैयार की गई। इन फर्जी वीडियो में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भ्रामक और तथ्यहीन बातें दिखाई गईं…जिससे समाज में भ्रम और तनाव फैलाने की कोशिश की गई।
दूसरा मामला ऋषिकेश निवासी संजय सिंह राणा की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर मौजूद ग्रोक एआई पर आरोप लगाया कि यह तकनीक लोगों की तस्वीरों को अश्लील रूप में बदल रही है। संजय ने बताया कि उन्होंने स्वयं अपनी फोटो अपलोड कर जांच की…जिस पर एआई ने अश्लील तस्वीर तैयार कर दी। इसे उन्होंने डिजिटल यौन उत्पीड़न और निजता का उल्लंघन बताया है।
एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि दोनों मामलों की जांच विशेषज्ञ टीम को सौंपी गई है और एआई के दुरुपयोग में शामिल प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल 
