उत्तराखण्ड के नैनीताल में कोरोना स्वेब टैस्ट कराने के बाद रिपोर्ट आने से पहले घूमने के आरोपी दो भाइयों के खिलाफ मल्लिताल कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज । नैनीताल में पिछले दिनों दिल्ली से अपने संबंधियों के घर मातम में आए स्नो व्यू क्षेत्र नीवासी 34 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया था । युवक का स्वेब टेस्ट लेने के बाद होम क्वेरेन्टीन में रहने को कहा गया था लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही युवक जमकर क्षेत्र में घूम गया । इसके बाद युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई । युवक के पॉजिटिव होने के बाद, घनी आबादी वाले सात नंबर और स्नो व्यू के कई क्षेत्रवासी अपना कोरोना टैस्ट कराने अस्पताल पहुँच गए ।
CORONA UPDATE- बागेश्वर जिले में कोरोना संक्रमित आंकड़ा पहुंचा 63
युवक को क्वेरेन्टीन केअर सेंटर तो उसके परिजनों और मित्रों को संस्थागत क्वेरेन्टीन में रखा गया । युवक के संपर्क में आए 25 लोगों को पुलिस सोमवार को अस्पताल लाई, जहां से उन्हें सीधे संस्थागत क्वेरेन्टीन में भेज दिया गया । पुलिस और प्रशासन के ऊपर युवक के खिलाफ कार्यवाही का कई माध्यमों से भारी दबाव था । मंगलवार दोपहर को मल्लिताल कोतवाली पुलिस के एस.आई.हरीश कोरंगा ने आई.पी.सी.की धारा 269/270 और आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा188 के तहत दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तराखंड- इन 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, सतर्क रहें!
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
