चमोली: लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार चमोली जिले के सैनिक बाहुल्य सीमांत गांव सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय (केवी) की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने देशभर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी है…जिसमें चमोली का सवाड़ भी शामिल है।
ग्रामीणों का संघर्ष रंग लाया
सवाड़ में केवी की मांग पिछले एक दशक से उठ रही थी। ग्रामीणों ने अपनी ओर से 20 लाख रुपये से अधिक की लागत से टीन शेड का निर्माण कर अस्थायी संचालन की व्यवस्था तक कर दी थी। इतना ही नहीं, करीब 100 नाली भूमि भी ग्रामीणों ने विद्यालय के लिए दान कर दी। ग्रामीणों के इसी समर्पण और संघर्ष ने आखिरकार सरकार को मजबूर कर दिया कि वह इस क्षेत्र के बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव रखे।
सांसद बलूनी ने जताई खुशी
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सैनिक बहुल, दुर्गम और सीमांत गांव में केवी की स्थापना निश्चित ही छात्रों के भविष्य की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
क्षेत्र में खुशी की लहर
केवी की मंजूरी की खबर मिलते ही देवाल क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विधायक भूपाल राम टम्टा, बीजेपी मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा और देवाल प्रमुख तेजपाल सिंह रावत समेत कई जनप्रतिनिधियों ने इसे शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम बताया। उनका कहना है कि इससे न सिर्फ शिक्षा का स्तर बेहतर होगा बल्कि बेहतरीन शिक्षा के अभाव में हो रहा पलायन भी रुकेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 