उधम सिंह नगर : नाम वापसी के आखिरी दिन नगला नगर पालिका में कांग्रेस के साथ गज़ब खेला हो गया। पार्टी प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने जिस निर्दलीय प्रत्याशी पर हाथ रखा, आज उसने भी भाजपा को समर्थन दे दिया। उसके अलावा एक अन्य ने भी भाजपा के पक्ष में नाम वापस ले लिया है। अब मैदान में भाजपा उम्मीदवार के सामने एक निर्दलीय प्रत्याशी ही शेष है। ऐसे वहां का मुकाबला काफी हद तक भाजपा के पक्ष में हो गया है।
- सचिन के पक्ष में राकेश यादव और हरीश जोशी ने लिया नाम वापस
बता दें कि नवगठित नगला नगर पालिका से पांच लोगों ने नामांकन किया था। जिसमें भाजपा से सचिन शुक्ला, कांग्रेस से हरिओम चौहान, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राकेश यादव, हरीश जोशी और विक्रम सिंह मैदान में थे। लेकिन नामांकन पत्रों की जांच में कांग्रेस प्रत्याशी हरिओम का पर्चा कम आयु के चलते खारिज हो गया। इसकी जानकारी पर कांग्रेस ने आनन-फानन में निर्दलीय प्रत्याशी राकेश यादव पर हाथ रखा। विधायक तिलक राज बेहड़ और राजेश प्रताप सिंह ने राकेश के माला डाल उसको पूरी ताकत से चुनाव लड़ाने की बात कही। लेकिन गुरुवार को खेल ही बदल गया। निर्दलीय प्रत्याशी राकेश यादव और हरीश जोशी ने भाजपा उम्मीदवार सचिन के पक्ष में अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद अब सचिन के सामने केवल विक्रम सिंह ही मैदान में हैं। सूत्रों की माने तो हरिओम और राकेश यादव से झटका लगने के बाद कांग्रेस अब विक्रम को लुभाने के प्रयास में है।
- नगला में लगी है कांग्रेस विधायक की साख: शुक्ला
फिलहाल, पूरे प्रकरण पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि नगला का चुनाव कांग्रेस विधायक की साख का सवाल था। लेकिन कांग्रेस वहां सही प्रत्याशी खड़ा करने में नाकाम साबित हुई है। वहां की जनता भाजपा के साथ है और हम चुनाव जीत रहे हैं। राकेश यादव और हरीश जोशी ने भाजपा सरकार की कार्यशैली से प्रभावित होकर हमें समर्थन दिया। राकेश को अपनी ओर करने की कांग्रेस नेताओं की कोशिश सफल नहीं हुई, क्योंकि उन्होंने दोनों को गुमराह करने का काम किया।
राकेश और हरीश ने कहा कि भाजपा लगातार बेहतर काम कर रही है, हमें भाजपा पर पूर्ण विश्वास है। नगला के सम्पूर्ण विकास के लिए हमने अपना समर्थन सचिन शुक्ला को दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
उत्तराखंड: LPG के बढ़ते दामों के बीच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल 
