देहरादून: काशीपुर के अल्ली खां मोहल्ले में रविवार रात ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस के दौरान हुई हिंसा ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। पुलिस कर्मियों से मारपीट और वाहनों को नुकसान पहुंचाने के मामले में उत्तराखंड सरकार ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ शब्दों में कहा कि दंगाई बख्शे नहीं जाएंगे और हुए नुकसान की वसूली सीधे उनसे की जाएगी।
पुलिस ने इस मामले में अब तक 500 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस कार्रवाई में समाजवादी पार्टी के नेता नदीम अख्तर समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है…जबकि दो अन्य सपा नेता हनीफ गांधी और दानिश चौधरी अभी फरार हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को राजपुर रोड पर जीएसटी जागरूकता अभियान के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि दंगारोधी कानून के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों से ही कराई जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में इस तरह की घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। काशीपुर में बिना अनुमति के निकाले जा रहे जुलूस को रोकने पर हंगामा हुआ था…जिसमें कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला कर कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
घटना के दूसरे दिन से ही प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। अल्ली खां मोहल्ले में करीब 200 घरों और दुकानों को तोड़ा गया है। यह कार्रवाई आज भी जारी है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून के उल्लंघन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
