- हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्रशासन के अतिक्रमण कारवाई पर CM धामी का ब्रेक, बैकफुट पर प्रशासन
हल्द्वानी: देवखड़ी समेत अन्य नालों के किनारे बसे क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा दी गई नोटिसों और मार्किंग के बाद उपजे तनावपूर्ण माहौल के बीच बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लेते हुए मानसून सीजन तक किसी भी आवासीय मकान पर कार्रवाई न करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत आज एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह ने स्पष्ट किया कि “मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में कोई भी आवासीय ढांचा नहीं तोड़ा जाएगा।” उन्होंने कहा कि यह निर्णय बारिश के मौसम में लोगों की सुरक्षा और कठिनाईयों को देखते हुए लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में आवास विकास, सुभाष नगर और राजपुर क्षेत्र के कई लोगों को प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किए गए थे, जिसके बाद नाले के किनारे कई घरों पर लाल निशान भी लगाए गए थे। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बन गया था।
मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब लोगों को मानसून बीतने तक राहत मिली है, हालांकि भविष्य में क्या कदम उठाए जाएंगे, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था 

