उत्तराखंड: लापता रेशमा की तलाश को लेकर CM धामी सख्त, तलाश में तेजी लाने के दिए निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर क्षेत्र की रहने वाली रेशमा देवी के लापता होने के मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने रेशमा के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। साथ ही पुलिस अधिकारियों को उनकी तलाश के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने इस मामले में टिहरी के एसएसपी से फोन पर बातचीत कर अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने रेशमा की तलाश के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी व्यक्ति के लापता होने की घटना परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक होती है। ऐसे मामलों में पुलिस और प्रशासन को हर संभावित पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच और तलाश करनी चाहिए। उन्होंने तकनीकी और वैज्ञानिक संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल करने पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं..

सीएम धामी ने अधिकारियों को मामले में अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा करने और रेशमा की तलाश के लिए आगे जरूरी कदम उठाने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जांच और तलाश के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि रेशमा के परिजनों को जांच और तलाश से जुड़ी प्रगति की जानकारी समय-समय पर दी जाए।

मुख्यमंत्री ने रेशमा के परिजनों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस संवेदनशील मामले में जरूरी सहयोग उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि रेशमा की सकुशल तलाश के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें