देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में My Home India की ओर से आयोजित NeST Fest-2026 में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों से पहुंचे छात्र-छात्राओं और युवाओं का उत्तराखंड की ओर से स्वागत किया। साथ ही आयोजन के लिए My Home India की टीम को बधाई दी।
शिक्षक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं में उन्हें भारत का उज्ज्वल भविष्य नजर आता है। उन्होंने कहा कि युवा केवल विद्यार्थी नहीं हैं…बल्कि देश की ऐसी शक्ति हैं, जिनमें बड़े सपनों को पूरा करने की क्षमता और हौसला है।
पूर्वोत्तर और उत्तराखंड के बीच समानताओं का किया जिक्र
सीएम धामी ने कहा कि NeST Fest केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं है…बल्कि पूर्वोत्तर की संस्कृति, परंपराओं और देश की एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर और उत्तराखंड के पहाड़ी परिवेश, रहन-सहन और भौगोलिक परिस्थितियों में कई समानताएं हैं। ऐसे आयोजनों से दोनों क्षेत्रों के बीच अपनापन और मजबूत होता है।
उन्होंने कहा कि My Home India पूर्वोत्तर के युवाओं को देश के अलग-अलग हिस्सों से जोड़ने का काम कर रहा है। इससे राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत हो रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को भी बढ़ावा मिल रहा है।
‘पूर्वोत्तर भारत का चमकता मुकुट’
मुख्यमंत्री ने पूर्वोत्तर को भारतीय संस्कृति का चमकता मुकुट बताते हुए कहा कि इसकी विविधता के बिना भारत की खूबसूरती अधूरी है। उन्होंने पूर्वोत्तर के सामरिक महत्व का भी उल्लेख किया और कहा कि यह क्षेत्र देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सीएम धामी ने मैरी कॉम, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन, बाइचुंग भूटिया और भारत रत्न भूपेन हजारिका जैसी प्रतिभाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर ने देश को कई महान व्यक्तित्व दिए हैं।
पूर्वोत्तर में विकास का किया उल्लेख
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर को देश से अलग नहीं माना…बल्कि इसे विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा और ग्रोथ इंजन माना है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद क्षेत्र में सड़क, पुल, सुरंग, जलमार्ग, गैस ग्रिड, मोबाइल नेटवर्क और ऑप्टिकल फाइबर जैसी सुविधाओं का विस्तार हुआ है।
उन्होंने भारत-म्यांमार-थाईलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे पूर्वोत्तर में व्यापार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर पैदा हुए हैं।
युवाओं के लिए कई योजनाओं का जिक्र
सीएम धामी ने कहा कि पूर्वोत्तर के विकास के केंद्र में वहां का युवा है। डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और फिट इंडिया जैसी पहलों के जरिए युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, कौशल और खेल के क्षेत्र में भी पूर्वोत्तर में कई महत्वपूर्ण काम हुए हैं। नए विद्यालय, मेडिकल कॉलेज और उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़े संस्थान विकसित किए गए हैं।
राष्ट्रीय खेलों का भी किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में वर्ष 2025 में आयोजित राष्ट्रीय खेलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें देशभर से 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से राष्ट्रीय खेलों की मशाल पूर्वोत्तर भेजी गई है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि पूर्वोत्तर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल खिलाड़ियों और युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में शिक्षा के लिए आए पूर्वोत्तर के छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है।’ उन्होंने कहा कि प्रदेश में रह रहे पूर्वोत्तर के युवाओं की सुरक्षा, सम्मान और प्रगति राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
अंत में मुख्यमंत्री ने युवाओं से पढ़ाई, खेल और अपने लक्ष्य पर मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करें। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
BJP की बड़ी तैयारी, हल्द्वानी में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक; नितिन नवीन रहेंगे मौजूद
हल्द्वानी : गौला नदी में नहाते समय 17 वर्षीय किशोर बहा, तलाश में जुटी पुलिस और SDRF
उत्तराखंड : दुष्कर्म केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, गंगा इन होटल सील; अब मुस्तफा की तलाश
उत्तराखंड: नेपाल में बनी झील से बढ़ी चिंता, चमेलिया नदी ने दिखाया रौद्र रूप तो 50 हजार लोगों पर मंडरा सकता है खतरा
उत्तराखंड में बारिश से बिगड़े हालात, पिथौरागढ़ में 18 सड़कें बंद; टिहरी में भी नुकसान 
