पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित ऐतिहासिक जौलजीबी मेला का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विकासखण्ड मुनस्यारी के विभिन्न मार्गों, ट्रैक रूट और आंतरिक सीसी मार्गों के निर्माण तथा धारचूला में सैनिक विश्राम भवन, सिमगड़ नदी भैंसकोट में आरसीसी पुलिया के निर्माण की घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि यह मेला सदियों से भारत और नेपाल की सांस्कृतिक, आर्थिक और पारंपरिक मित्रता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत-नेपाल की मित्रता और सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पिथौरागढ़ सहित क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में पिथौरागढ़ में 750 करोड़ से अधिक की लागत से मेडिकल कॉलेज, स्पोर्ट्स कॉलेज में मल्टीपर्पज हॉल, बेरीनाग में स्टेडियम, अस्स्कोट, गंगोलीहाट और धारचूला में बस स्टेशन, और 327 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं चल रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है और सरकारी भर्तियां पारदर्शी तरीके से हो रही हैं। इसके पूर्व उन्होंने राष्ट्रीय एकता पद यात्रा में भी भाग लिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
