ओखालकांडा: उत्तरायणी टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में चोरगलिया का दबदबा,रोमांचक फाइनल में ब्रदर्स क्लब गौनियारौ को हराया
गौनियारौ (नैनीताल): ओखालकांडा ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्र गौनियारौ गाँव में आयोजित पाँच दिवसीय भव्य ‘उत्तरायणी टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट’ का बीते कल रंगारंग समापन हुआ। इस खेल महाकुंभ में नैनीताल और चम्पावत जनपद की कुल 16 श्रेष्ठ टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल के कड़े मुकाबले में बजरंग क्लब चोरगलिया ने बाजी मारते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
मैच की शुरुआत में ब्रदर्स क्लब गौनियारौ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। गौनियारौ की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 98 रनों का स्कोर खड़ा किया। चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी बजरंग क्लब चोरगलिया की टीम ने सधी हुई शुरुआत की और 11वें ओवर में ही 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अंकित बोरा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में अपने ऑलराउंड खेल से दर्शकों का दिल जीतने वाले खिलेन्द्र गौनिया को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के खिताब से नवाजा गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्री के.डी. रुवाली और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक श्री दान सिंह भंडारी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार प्रदान किए। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को निखरने का उचित मंच मिलता है।
टूर्नामेंट के सफल संचालन में आयोजन कमेटी के अध्यक्ष मदन गौनिया, उपाध्यक्ष टीकम गौनिया, कोषाध्यक्ष नरेंद्र गौनिया, सचिव राज गौनिया, उपसचिव मदन गौनिया, कमल रावत और गोपाल गौनिया ललित गौनिया, हिम्मत गौनिया का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
BJP की बड़ी तैयारी, हल्द्वानी में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक; नितिन नवीन रहेंगे मौजूद 
