देहरादून में अग्निवीरों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संवाद, हजारों युवाओं की हो रही उत्साहपूर्ण सहभागिता
देहरादून में आयोजित ‘अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हजारों की संख्या में उपस्थित युवाओं से संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य, राष्ट्रसेवा और पुनर्वास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह और सहभागिता इस बात का प्रमाण रहा कि प्रदेश का युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि है और सैनिकों तथा उनके परिवारों का सम्मान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी संकल्प के तहत राज्य सरकार ने अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, ताकि राष्ट्रसेवा के बाद उन्हें सम्मानजनक रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।
राज्य सरकार का उद्देश्य अग्निवीरों के अनुभव और कौशल का प्रभावी उपयोग करते हुए उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के माध्यम से एक बार फिर स्पष्ट हुआ कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों, अग्निवीरों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए संवेदनशीलता, सम्मान और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उत्तराखंड में सैन्य गौरव की परंपरा को और सशक्त बनाने तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य
उत्तराखंड: दूसरे व्यक्ति के साथ दिखी पत्नी तो भड़के पति-ससुर, बीच सड़क पर मारपीट, साथी को भी पीटा
Bigg Boss के UK07 Rider अनुराग डोभाल फिर सुर्खियों में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला 
