टिहरी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज छाम थौलधार में आयोजित प्रथम खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक विकास समिति की ओर से किया गया था।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत पंजीकरण कराने वाले लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है और खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स अकादमी की स्थापना की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए सरकार संकल्पित है। इसके लिए ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है और झील के चारों ओर रिंग रोड निर्माण से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
उन्होंने बताया कि सरकार रिवर्स पलायन रोकने, स्वरोजगार, होम-स्टे, स्वयं सहायता समूह और लखपति दीदी योजना को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता लागू की गई है और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।
कार्यक्रम में विधायक प्रीतम सिंह पंवार और विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश 
