देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में विकास कार्यों और निर्माण परियोजनाओं के लिए करीब 28 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन योजनाओं में सड़क, पुल, धार्मिक स्थलों का विकास, पुलिस आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ जिले के ध्वज जयन्ती माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवास, पेयजल, शौचालय और संपर्क मार्ग के निर्माण हेतु 97.09 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इसके अलावा मूनाकोट ब्लॉक के भौड़ी गांव स्थित बुद्धेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण, धर्मशाला और सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए 22 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

उधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में ग्राम भूड़ महोलिया में छठ पूजा स्थल के निर्माण के लिए 2.70 करोड़ रुपये और रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के विकास कार्यों के लिए 54.81 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
सड़क और पुल निर्माण के तहत पिथौरागढ़ में बेड़ा से भट्ठयानी मेल्टीनाथ तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 62.19 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं सितारगंज क्षेत्र में गोला नदी पर 250 मीटर लंबे पीएससी पुल के निर्माण के लिए 18.78 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।
नैनीताल जिले में भीमताल-नौकुचियाताल मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए 2.46 करोड़ रुपये और हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र में अकबरपुर-खुंडेवाली-लोदीवाला मार्ग के निर्माण के लिए 66.68 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
इसके अलावा हरिद्वार के श्यामपुर थाना परिसर में टाइप-3 श्रेणी के छह आवासों के निर्माण के लिए 3.10 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। प्रथम किश्त के रूप में 1.24 करोड़ रुपये जारी करने का भी अनुमोदन किया गया है।
राज्य सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से धार्मिक पर्यटन, सड़क संपर्क और स्थानीय बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी, जिससे लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
