देहरादून : देहरादून के शिक्षा निदेशालय में हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ कथित मारपीट की घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना के समय भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ की मौजूदगी भी बताई जा रही है…जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
घटना के बाद घायल अजय नौडियाल को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि शिक्षा निदेशालय में किसी प्रशासनिक मुद्दे को लेकर विवाद हुआ, जो बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया। निदेशक ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं…जबकि कर्मचारियों का कहना है कि विधायक के समर्थकों ने दुर्व्यवहार और मारपीट की। हालांकि पुलिस और प्रशासन की ओर से अभी विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
घटना के विरोध में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है और मांग पूरी न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :रावण अंगद संवाद ने सभी का दिल जीत लिया। उमड़ी भारी भीड़
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में आंधी तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में सुरंग में धंसी मिट्टी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा-तफरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर विवाह में दो सिलेंडर की परमिशन के लिए अधिकारी नामित
उत्तराखंड: सीएम धामी सख्त; विकास कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड : गांव से लापता हुआ 4 साल का पंकू, 4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग…परिवार परेशान
उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन
उत्तराखंड: पति-बेटी खो चुकी महिला…कर्ज में डूबी थी जिंदगी, फिर डीएम ने किया कुछ ऐसा! 
