चम्पावत- देश को एकता के सूत्र में बांध कर भारत की अखंडता को सुनिश्चित करने वाले लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को पूरे जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडे ने क्लेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता व सुरक्षा की शपथ दिलाई। वही देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्वाजंलि अर्पित करते हुए राष्ट्र की एकता को अश्रुण्ण रखने का संकल्प भी लिया गया।
जिलाधिकारी ने पूरे जनपद वासियों को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद विभिन्न रियासतों में विखरे भारत के भू-राजनीतिक एकीकरण में केन्द्रीय भूमिका निभाने के लिए पटेल को भारत का बिस्मार्क और लौह पुरूष के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। सरदार पटेल की स्मृति में उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। हम सभी को उनसे प्रेरणा लेकर ईमानदारी, सत्यनिष्ठा व टीम भावन के साथ देशहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को विकास को लक्ष्य बनाकर ईमानदारी व टीम भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया। राष्टीय एकता दिवस पर जिला मुख्यालय सहित तहसील एवं विकासखण्ड स्तर पर भी देश की एकता व अखण्डता की शपथ ली गई।
काम की खबर- ई-सीबीएसई पोर्टल से ऐसे पढ़े पहली से 12 तक की किताबे, ऐसे करे डाउनलोड

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : (बड़ी खबर)19 शिक्षकों को मिलने जा रहा यह पुरस्कार
हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू
हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..
उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की चर्चा शुरू
देहरादून से बड़ी खबर ट्रांसफर किए गए पुलिस अधिकारी
सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस का असर: 1 लाख की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथ पकड़ा गया
उत्तराखंड। देश के शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल। शोक की लहर।
उत्तराखंड: यहां होटल में युवती की संदिग्ध मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापे, 60 गैस एजेंसियों में छापे, 4 मुकदमे 22 सिलेंडर जब्त
देहरादून से बड़ी खबर: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार 
