चम्पावत- उत्तराखंड की चंपावत पुलिस के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर राज्य महिला तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने 3 महिलाओं को गिरफ्तार करने के अलावा इनके कब्जे से एक बच्ची को भी बरामद किया है। इन महिलाओं को देह व्यापार और लोगों से शादी करा कर ठगी करने के काम में महारत हासिल है।
CBSE RESULT- उत्तराखंड- ऋषित अग्रवाल ने किया उत्तराखंड टॉप, इस होनहार को दीजिए बधाई
चंपावत के एसपी लोकेश्वर सिंह ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी मंजू पांडे ने टीम सहित इस अंतरराज्यीय महिला तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर राजकुमारी निवासी खटीमा कंचन मंडल निवासी किच्छा और सोनम दुबे निवासी बनबसा को गिरफ्तार किया साथ में एक नाबालिग बच्ची भी बरामद हुई है इन लोगों का काम भोली भाली लड़कियों को वेश्यावृत्ति के धंधे में लिप्त कराना और शादी का झांसा देकर लोगों से ठगी कर पैसा कमाने का है लेकिन पुलिस ने आज उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी मंजू पांडे और उनकी टीम ने रेड संस्था एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता विनायक शुक्ला के साथ इस गिरोह की धरपकड़ के लिए रणनीति बनाई थी।
BREAKING NEWS- उत्तराखंड में आज भी फूटा कोरोना बम, आज आए 104 मामले, आंकड़ा पहुचा 3785
इन तीनों शातिर मानव तस्करी के कार्य में लिप्त महिलाओं के सामने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के हेड कांस्टेबल रवि चंद्र जोशी और मानव अधिकार कार्यकर्ता विनय शुक्ला को ग्राहक बनाकर भेजा गया था, जिनको शादी के लिए लड़की की व्यवस्था करने को लेकर बात की गई थी, खुद को दिल्ली का रहने वाला बताकर आरोपी महिलाएं ₹400000 में लड़की की व्यवस्था करने को तैयार हो गई. मंगलवार को इस गिरोह की सदस्य राजकुमारी ने हेड कांस्टेबल रवि चंद्र जोशी को फोन पर बताया कि वह लड़की लेकर टनकपुर आ रहे हैं और उन्होंने पंचमुखी धर्मशाला टनकपुर में कमरा बुक कराया है जिसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की पहली टीम परिवार के सदस्य के रूप में धर्मशाला जाकर गिरोह की सदस्यों से लेनदेन की रस्मो रिवाज तय किए गए, इस दौरान दूसरी टीम में खुद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी मंजू पांडे ने पहुंचकर राजकुमारी और उसके गिरोह के दो अन्य सदस्यों को रंगे हाथों मौके से गिरफ्तार किया साथ ही एक 14 वर्षीय किशोरी भी बरामद की जिसे संस्था को सुप्रीत किया गया है टनकपुर थाने में इन सभी के खिलाफ धारा 370 (4), 363, 366a , 420, 120 बी, 34 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
देहरादून- फेक न्यूज का न करे भरोसा, नहीं लग रहा कोई लॉकडाउन, अफवाह फैलाने वाले की तलाश शुरू

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : लाइफ जैकेट उतारी, बोट पर किया स्टंट_कुछ हुआ तो बदनाम होगी झील
उत्तराखंड: देवभूमि से अवैध मजारों पर धामी सरकार के बुलडोजर की कारवाई जारी
उत्तराखंड : यहां धर्म बदलने पर अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र निरस्त
हल्द्वानी :(दुखद) लालकुआं सड़क हादसा, कराटे कोच के इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
नैनीताल : प्राधिकरण बोर्ड बैठक, खुला नक्शे का खेल, एक परिवार के 4-5 अलग-अलग नक्शे
हल्द्वानी : नैनीताल से शिफ्ट होगा जिला पंचायत का ऑफिस
देहरादून: इस भर्ती परीक्षा की आई update
विजयपुर–पहाड़पानी मार्ग का सांसद अजय भट्ट ने किया निरीक्षण, पुल निर्माण का प्रस्ताव भेजने के निर्देश
हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों के तबादलों पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंता
उत्तराखंड के खिलाड़ियों की नौकरी बनी नई चुनौती, खेल करियर पर मंडराया संकट 
