डोईवाला टोल प्लाजा पर सुबह हुए भीषण एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज फुटेज आया सामने।
डोईवाला (देहरादून)- देहरादून के डोईवाला के लच्छीवाला के भयंकर सड़क हादसे का रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि हादसे से पहले रोज की तरह सब कुछ सामान्य चल रहा था। तभी एक तेज रफ्तार डंपर टोल टैक्स के पास एक लाल कार को टक्कर मारकर घसीटते हुए काफी आगे ले जाता है. इस हादसे की चपेट में दो अन्य वाहन भी आ जाते हैं। जिसमें दो लोगों की मौत हो जाती है। वहीं हादसा टोल टैक्स पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
गौर हो कि आज सुबह करीब 8 बजे लच्छीवाला के टोल टैक्स पर एक तेज रफ्तार डंपर ने तीन वाहनों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहनों का डंपर के नीचे आकर कचूमर निकल गया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ ने डंपर के नीचे आई गाड़ियों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की जान चली गई। हादसा इतना भीषण था कि एसडीआरएफ को वाहनों को कटर से काटकर निकालना पड़ा।
वहीं घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और मार्ग पर आवाजाही कर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं हादसे के बाद टोल टैक्स पर लगे सीसीटीवी कैमरे से हादसे का वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह डंपर ने कारों को रौंदा।सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है एक तेज रफ्तार डंपर टोल टैक्स के पास एक लाल कार को टक्कर मारकर घसीटते हुए काफी आगे ले जाता है। इस हादसे की चपेट में दो अन्य वाहन भी आ जाते हैं। वहीं रूह कंपा देने वाले इस हादसे के बाद में खौफ है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज प्रातः देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहा डंपर संख्या UK 18 CA 6636 लच्छी वाला टोल प्लाजा के पास ब्रेक फैल होने के कारण अनियंत्रित होकर 03 वाहनो को क्षतिग्रस्त कर टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया, डंपर की चपेट में आने से 02 वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये तथा एक वाहन डंपर तथा उक्त पोल के मध्य फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें बैठे 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को वाहन से बाहर निकाल कर अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में भिजवाया जा रहा है। मृतको में से एक व्यक्ति की पहचान रतनमणि उनियाल निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव लेन नंबर – 15, नियर 6 नंबर पुलिया, रायपुर देहरादून के रूप में हुई है। दूसरे मृतक के पास से पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल पवार के नाम का पहचान पत्र मिला है, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है, जिनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। डंपर चालक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। घटना के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) बिल्डरों के पंजीकरण तथा अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश
उत्तराखंड :(दुःखद) देवभूमि का लाल शहीद
लोहाघाट: निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की जीत, बोले- “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”
बहला-फुसलाकर ले जाई गई मासूम, उत्तराखंड पुलिस ने हिमाचल तक पीछा कर ऐसे बचाई जिंदगी
उत्तराखंड: UKSSSC परीक्षा को लेकर सख्त आदेश, लापरवाही पर नहीं मिलेगी कोई छूट
उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो के परखच्चे उड़े; 4 की मौत, कई घायल
उत्तराखंड: 18 जून तक हर हाल में पूरा करें फार्म वितरण, निर्वाचन अधिकारियों को सख्त निर्देश
अब नदी-झरनों के पास सेल्फी लेना पड़ सकता है भारी, उत्तराखंड में बनेंगे ‘नो सेल्फी जोन’
नीति आयोग में सीएम धामी का बड़ा विजन, उत्तराखंड को राष्ट्रीय मॉडल बनाने का रखा रोडमैप 
