- हल्द्वानी : अवैध होर्डिंग बोर्ड के खिलाफ फिर चला अभियान, शहर की सुंदरता पर धब्बा लगा रहे अवैध होर्डिंग
हल्द्वानी : हल्द्वानी शहर में बड़े पैमाने पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, नेताओं और संस्थाओं द्वारा जगह-जगह अवैध होर्डिग लगाकर शहर की सुंदरता पर धब्बा लगाने का काम किया है। यही नहीं सरकारी संपत्तियों पर भी चुनाव लड़ने का ख्वाब देखने वाले नेताओ ने अवैध होर्डिंग और बोर्ड लगाए हैं। जिसको लेकर नगर निगम व्यापक अभियान चला रहा है। शुक्रवार को उपनगर आयुक्त तुषार सैनी के नेतृत्व में फिर से नैनीताल रोड में संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत अवैध रूप से लगे होल्डिंग बोर्ड जप्त किए गए। नगर निगम की टीम के साथ नैनीताल रोड क्षेत्र में पहुंचे उपनगर आयुक्त ने सभी होडिंग बोर्ड जप्त करते हुए नगर निगम क्षेत्र में इस अभियान को जारी रखने के निर्देश दिए।
इसके अलावा उपनगर आयुक्त के द्वारा कई स्थानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन भी जप्त की गई है उन्होंने बताया कि पालीथिन को लेकर नगर निगम द्वारा अलग से अभियान चलाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

