उत्तराखंड के प्रवासियों के लिए एक और राहत भरी खबर यह है कि 15 मई शुक्रवार (आज शाम 8 बजे) को एक स्पेशल ट्रेन राजस्थान जयपुर से हरिद्वार के लिए चलेगी और यह उत्तराखंड पहुंचने वाली पांचवी ट्रेन होगी। इससे पहले सूरत से काठगोदाम, सूरत से हरिद्वार, बेंगलुरु से हरिद्वार और पुणे से हरिद्वार की ट्रेन हजारों प्रवासियों को वापस ला चुकी है। राज्य सरकार द्वारा ट्रेन और बसों से लगातार उत्तराखंड के प्रवासियों को वापस लाया जा रहा है इसी क्रम में कल उत्तराखंड के इन जिलों के प्रवासियों की वापसी होगी उत्तराखंड पुलिस की ऑफिशियल फेसबुक पेज में इसकी जानकारी दी गई है देखिए.

यह कोविड-19 स्पेशल ट्रेन उत्तराखंड के 13 जिलों के 1488 प्रवासियों को लेकर आएगी अब तक उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबरों के जरिए दो लाख से अधिक प्रवासी उत्तराखंड के लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिनमें अब तक 70000 लोगों को वापस लाया गया है प्रवासियों को बस और ट्रेनों के माध्यम से वापस लाने का सिलसिला जारी है मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सभी प्रवासियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है क्योंकि प्रत्येक प्रवासी को वापस लाकर उनका मेडिकल चेकअप कर सुरक्षित घर तक पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है लिहाजा प्रवासियों को सुविधा अनुसार वापस लाया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर 
