देहरादून- लगता है राजनैतिक माहौल में स्टार प्रचारकों की उत्तराखंड की ओर भागम भाग के नतीजे सामने आने लगे हैं। कल प्रदेश में कोरोना के 16 नए मरीज मिले थे जबकि आज यह आंकड़ा 26 जा पहुंचा है। सबसे ज्यादा मामले नेताओं की रैलियों का गवाह बन रहे देहरादून और उधमसिंह नगर में मिल रहे हैं।
आज यहां सात नए मरीज मिले हैं। लेकिन आज अल्मोड़ा में भी नए मरीजों की संख्या ने चिंता खड़ी कर दी है। आज 14 कोरोना मरीजों ने महामारी पर विजय प्राप्त करके घर वापसी की है। हालांकि आज प्रदेश में किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई लेकिन हरिद्वार जिले से मौत का एक पुराना मामला आज रिकार्ड में दर्ज कराया गया इसी के साथ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब प्रदेश में 7413 तक जा पहुंचा है।
आज प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित उधमसिंह नगर में मिले। उधमसिंह नगर में 9, दून में 7, अल्मोड़ा में 4, नैनीताल और पिथौरागढ़ में 2—2 तथा चंपावत और हरिद्वार में 1—1 नया मामला सामने आया। 14 लोगों की घर वापसी के बावजूद प्रदेश में अब भी 142 लोग कोरोना से जूझ रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया सावधान
उत्तराखंड: ग्राउंड में युवक का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, वाशी और हल्द्वानी की सरकारी संपत्तियों का भी होगा विकास
सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर कही ये बात
उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, फरार कांग्रेस नेता समेत 3 के घर कराई मुनादी 
